
नई दिल्लीः भारत के रवि कुमार दहिया ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में दो बार के विश्व चौंपियन ज़ौर उगुएव से हार गए। उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। 23 वर्षीय रवि दहिया बड़ी बहादुरी से लड़े, लेकिन रूसी ओलंपिक समिति का प्रतिनिधित्व करने वाले उगुएव का अनुभव जीता, क्योंकि स्वर्ण पदक का मुकाबला उनके पक्ष में 7-4 से समाप्त हुआ।
2012 के लंदन खेलों में सुशील कुमार के बाद दहिया रजत जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बने। वह बुधवार को अंतिम सेकंड में सनसनीखेज टर्नअराउंड के साथ फाइनल में पहुंचा था, सभी कुश्ती प्रेमियों को रवि दहिया से गोल्ड की आस थी, लेकिन उनके हारने के साथ ही वो आस खत्म हो गई।
हालांकि, रवि दहिया को पता था कि उनके सामने दो बार के विश्व चैंपियन है, लेकिन उन्होंने आसानी से हार नहीं मानी। उन्होंने रूस के पहलवान को जबरदस्त टक्कर दी। ज़ौर उगुएव को गोल्ड के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।


Comment here
You must be logged in to post a comment.