छत्तीसगढ़

पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 30 नवम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त षासकीय/अषासकीय महाविद्यालयों, विष्वविद्यालयों, इंजीनियरिग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आई टी आई आदि के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, उनके षिक्षा सत्र् 2021-22 में ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही www.postmetric.scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन किया जाना है। जिसके तहत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन नवीनीकरण एवं नवीन आवेदन 1  नवम्बर से 30 नवम्बर तक भरे जायेंगे। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 1 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक तिथि निर्धारित है। वहीं 1 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक स्वीकृति आदेष जारी किये जायेंगे। इसी प्रकार 25 दिसम्बर तक राषि वितरित करने की कार्यवाही की जायेगी। निर्धारित तिथियों के पष्चात् पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जावेंगे एवं ड्राफ्ट प्रोपोजल, सेक्सन ऑडर लॉक अथवा डीर्स्बस करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

Comment here