छत्तीसगढ़

10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बैरेड वूल्फ स्नेक, जितेंद्र सारथी ने बचाई उसकी जान

कोरबाः वन विभाग कर्मचारी उस समय सकते मे आ गए, जब घर के पीछे एक गड्ढे में एक सांप को बैठा देखा। सांप को देखते ही सब भाग खड़े हुए। हुआ कुछ यूं कि बाड़ी में लगे आम के पेड़ से कुछ आम उस गड्ढे में गिर गए थे, जिसको निकालने के लिए वन विभाग के कर्मचारी सीढ़ी लगा के नीचे गड्ढे में उतरे थे। लेकिन, जब उन्होंने सांप देखा तो वो डर के मारे वहां से भाग गए। इसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम के प्रमुख (वन विभाग सदस्य) जितेंद्र सारथी को इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद जितेंद्र सारथी वहां पहुंचे और सीढ़ी लगाकर 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरे। उन्होंने सांप को बाहर निकालकर एक डिब्बे में सुरक्षित रख लिया। तब कहीं जाकर घरवालों ने राहत कि सांस ली। जितेन्द्र सारथी ने सभी को बताया कि ये सांप बैरेड वूल्फ स्नेक (BARRED WOLF SNAKE) है। घरवालों ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद किया और उनके कार्यों की प्रशंसा भी की।

 

Comment here