
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग में मोबाइल बैंकिंग सुविधा और ग्राम-झीट, तहसील पाटन में बैंक की नवीन शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया।
इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे।
कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े।

Comment here
You must be logged in to post a comment.