
बीजापुर: कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने भोपालपटनम ब्लाक के ग्राम पंचायत कोत्तूर, दुधेड़ा एवं ग्राम पंचायत चंदूर में धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों के साथ चर्चा की। चर्चा के दौरान किसानों को प्रोत्साहित किया ग्राम पंचायत कोत्तूर एवं चंदूर के किसानों ने धान के बदले अन्य फसल अन्तर्गत मिर्ची का फसल लेने की बात कही। इन क्षेत्रों के अधिकतर मजदूर मिर्ची तोड़ने तेलंगाना जाया करते है। पलायन को रोकने में मिर्ची का फसल एक प्रभावी उपाय साबित होगा। कोत्तूर में 38 किसानों द्वारा 110 एकड़ रकबा में मिर्ची का फसल लगाया जायेगा।
वहीं ग्राम पंचायत चंदूर के दूधेड़ा में 15 किसानों द्वारा 66 एकड़ रकबा में मिर्ची लगाने की योजना है। कलेक्टर अग्रवाल ने मिर्ची फसल लगाने वाले किसानों को आवश्यक सहयोग देने की बात कही। वहीं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि किसानों को सामूहिक रुप से खेती करने पर जिला प्रशासन द्वारा तार फेसिंग सहित मनरेगा के तहत् भूमि समतलीकरण, डबरी निर्माण जैसे सुविधाएं प्रदान की जायेगी। सिंचाई के साधन उपलब्ध कराया जायेगा। कलेक्टर ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के लिए जगदलपुर भेजने समुचित व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिया।
इस योजना से बड़े पैमाने पर मिर्ची का फसल लोगों को रोजगार मुहैय्या कराने के साथ ही कृषकों की आमदनी में वृद्धि होगी। कलेक्टर श्री अग्रवाल के मिर्ची फसल लेने वाले कृषि भूमि का अवलोकन करने पटवारी, आरईओ तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। डूबान क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए फसलों की नुकसान न हो इस बात का ध्यान रख कर फसल बोने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल किसानों एवं जन प्रतिनिधियों से गांवों की समस्याओं के बारे में पूछा जिसमें कोत्तूर में आंगनबाड़ी, सीसी रोड़ ट्रांसफार्मर की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने सीईओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
वहीं टीकाकरण की जानकारी लेते हुए सभी पात्र ग्रामीणों को टीकाकरण कराने के लिये प्रेरित किया। बरसात के मौसम में विभिन्न बीमारियों की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों कोे बीमारियों के प्रति सजग रहने की समझाईश दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि आवश्यक दवाईयों का वितरण मितानिन द्वारा किया जा रहा है एवं मच्छरदानी का उपयोग सभी घरों में हो रहा है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों से मौसमी बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने, अपने निवास परिसर को साफ-सुथरा रखने, स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा। साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने कोविड नियमों का पालन करने को कहा। संस्थागत प्रसव की जानकारी लिया। गर्भवती माताओ को संस्थागत प्रसव कराने के लिये प्रेरित किया। ग्राम पंचायत चंदूर में किसानों से चर्चा के दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया जिसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, गोधन न्याय योजना के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दिया।
सरकार द्वारा किसानों एवं ग्रामीणों के आजीविका बढ़ाने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को संचालन किया जा रहा है। जिसमें शत-प्रतिशत लाभ लेने की बात कही। इस दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए पटवारी को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने एक मानसिक रोगी बच्चे की ईलाज के लिये कलेक्टर से अनुरोध किया। जिस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बच्चे को जिला चिकित्सालय बीजापुर में लाने के लिये कहा। फिर यहां के डॉक्टरों के परामर्श पर जहां ईलाज संभव होगा वहां ले जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। गांवों के विकास में युवा लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण होता है। गांव के शिक्षित युवको को वॉलिंटियर के रुप में तैयार करने अधिकारियों को निर्देश दिया।
भ्रमण के दौरान चेरपल्ली के पेद्दामाटूर गांव में वृक्षारोपण हेतु भूमि का अवलोकन किया। वहीं चेरपल्ली रुद्रारम सड़क का निरीक्षण कर सड़क में पुलिया निर्माण के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। बीजापुर ब्लॉक के चिन्नाकवाली पंचायत के कोडे़पाल गांव में फ्रुट फार्म के लिये भूमि का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम हेमेन्द्र भुआर्य, सीईओ भोपालपटनम ओंकारेश्वर सिंह, उपसंचालक कृषि पीएस कुसरे, तहसीलदार शिवनाथ बघेल, सहायक संचालक उद्यान टेम्भरे, सहायक संचालक सत्यजीत कंवर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Comment here
You must be logged in to post a comment.