
दन्तेवाड़ा: जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोगों में लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए शादी और अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 10 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है. इसके बाद भी वैवाहिक कार्यक्रमों में अधिक संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन की टीम ने विवाह समारोह का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं भी कोरोना गाइडलाइन का पालन होते नहीं दिखा। दंतेवाड़ा तहसील के ग्राम पंडेवार में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के विवाह समारोह में शामिल होने पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है और कोरोना के गाइडलाइन का पालन करने एवं भीड़ नहीं करने कि समझाईश दी गई।


Comment here
You must be logged in to post a comment.