दिल्ली/एन.सी.आर.

Delhi News: दिवाली की रात शाहदरा में डबल मर्डर, देखें वायरल वीडियो

Delhi News: दिवाली के दिन जहां सब लोग त्योहार मनाने में व्यस्त थे, वहीं कुछ लोगों की मंशा कुछ और ही थी। दो हत्यारे स्कूटी से गली में आए। पैर छूकर उन्होंने दिवाली की बधाई दी और चाचा आकाश की गोली मारकर हत्या की। भतीजा ऋषभ उन्हें पकड़ने को दौड़ा तो हत्यारों ने उसको भी गोली मार दी। यह घटना वीडियो बनाते समय मोबाईल में कैद हो गई।

घटना दिल्ली के शाहदरा इलाके के फर्श बाजार की है, जहां दिवाली की रात को गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया हैै।

दिल्ली पुलिस के अनुसार यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला प्रतीत होता है।

आकाश के भाई और मृतक ऋषभ के पिता योगेश ने दिवाली की पूर्व संध्या पर शाहदरा में हुई गोलीबारी की घटना के बारे में बताया।