
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र (Patparganj Industrial Area) से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने आईएसबीटी (ISBT) आनंद विहार (Anand Vihar) से ऑटो रिक्शा कर रहे एक दंपती को लूटा था। दोनों लुटेरों पर लूट और चोरी के 5 और मामले दर्ज हैं। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी की ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर इस बात का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही ईस्ट दिल्ली डीसीपी ने पुलिस टीम की प्रशंसा की है।
ईस्ट दिल्ली डीसीपी ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने के सिपाही परमवीर और नीतू की पेट्रोलिंग टीम ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने एक दंपती को जो आईएसबीटी आनंद विहार से ऑटो लेते समय लूट लिया। आरोपियों को लूट और चोरी के 5 और मामलों में आरोपी भी पाया गया है।’’


Comment here
You must be logged in to post a comment.