मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi: रणवीर और रुबीना के बीच हुआ अतरंगी मुकाबला

रोहित शेट्टी का रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का लगभग अंत होने को आया है। इस शो का अब ‘टिकट टू फिनाले’ प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है और वह सोशन मिडिया पर जमकप वायरल हो रहा है।

दरअसल, कलर्स TV ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर खतरों के खिलाड़ी 12 के ‘टिकट टू फिनाले’ को प्रोमो शेयर किया है। जिसमें कंटेस्टेंट्स हवा में झूलते और आग से खेलते नजर आ रहे हैं। कहना पड़ेगा कि ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क जीतना काफी मुश्किल होने वाला है। इस प्रोमो ने खूब धूम मची हुई है।

आपको बता दें इस प्रोमो में, हम बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह को कंटेस्टेंट्स के साथ एक शानदार एंट्री करते हुए देखते हैं। फिर रणवीर कहते हैं, “मैं सबकी कुंडली भी बता सकता हूं सर” वो फिर कंटेस्टेंट्स पर तंज़ कसना शुरू कर देते है और कहते है, “रुबीना के अंदर गाड़ी की आत्मा आ जाती है”।

रणवीर को रुबीना की तरह एक्टिंग करते देख हर कोई हंसने लगता है। बता दें इस एंटरटेनिंग एक्ट के बाद सभी कंटेस्टेंट और होस्ट रोहित शेट्टी जोर-जोर से हंसते नजर आ रहे हैं। तो वहीं फैन्स अपने दिलों की धड़कनें थाम कर बैठे हैं और यह सोच रहे हैं कि आखिर इस सीजन की ट्रॉफी कौन सा कंटेस्टेंट अपने नाम करेगा।

‘बिग बॉस 15’ की विनर रूबीना दिलैक भी सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं. कोई भी स्टंट करने से रूबीना पीछे नहीं रहीं। तो वहीं जन्नत जुबैर और शिवांगी जोशी की शो में खूबसूरत दोस्ती नजर आई और .ये भी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इस बार रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की ट्रॉफी कौन जीतता है।