मनोरंजन

काशी विश्वनाथ धाम में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग हुई पूरी, गले में माला, माथे पर चंदन के साथ दिखे आलिया-रणबीर

वाराणसी: बॉलीवुड (Bollywood) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) में काशीपुराधिपति (Kashipuradhipati) का स्वर्णिम भव्य दरबार पहली बार नजर आएगा। फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) व अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) का दर्शन-पूजन करते हुए दर्शकों को दिखेंगे। इस दौरान दोनों माथे पर चंदन और गले में माला पहने हुए नज़र आएंगे। यह फिल्म चार साल में बनकर प्रदर्शन के लिए तैयार है।

बीते गुरुवार को दोपहर बाद काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath KashiVishwanathDhamDham) में लाइट, कैमरा और एक्शन गूंजा तो श्रद्धालुओं की भी भीड़ लग गई। अभिनेत्री आलिया और अभिनेता रणबीर कपूर गंगा के रास्ते ललिताघाट पहुंचे और गंगाद्वार से विश्वनाथ धाम पहुंचे। बाबा का दर्शन पूजन करने के बाद फिल्म की यूनिट ने धाम क्षेत्र में कई जगहों पर फिल्म की शूटिंग की। इसके पहले सुबह पूरी फिल्म यूनिट चेतसिंह घाट पहुंची, जहां एक गाने की शूटिंग के लिए पूरे घाट को फूल-मालाओं से सजाया गया था।

करीब दो घंटे हुई शूटिंग
घाट पर केसरिया वस्त्रधारी साधु-संतों के रूप में जूनियर कलाकार भी मौजूद रहे। आलिया और रणबीर के आने पर शूटिंग शुरू हुई जो दोपहर 12 बजे तक चलती रही। शूटिंग के एक दृश्य में दोनों कलाकार एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते दिखे।

शूटिंग खत्म होने के बाद आलिया और रणबीर ने थोड़ी देर विश्राम किया और नाव पर सवार होकर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लिए निकल गए, जहां पहले से ही सेट तैयार था। बाबा के अभिषेक का दृश्य शूट करने के दौरान आम दर्शनार्थियों को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। हालांकि इस दौरान उन्हें फिल्म की शूटिंग और फिल्मी सितारों को देखने का मौका मिला। करीब दो घंटे की शूटिंग के बाद आलिया व रणबीर के साथ फिल्म यूनिट पैकअप करके निकल गई।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ब्रह्मास्त्र में आल‍िया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म से दोनों का लुक और टीजर पहले ही सामने आ चुका है। अब तो लोग फ‍िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र में आल‍िया और रणबीर के अलावा अम‍िताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़‍िया भी नजर आएंगे। फिल्म एक साई-फाई फ‍िक्शनल मूवी है जिसमें आल‍िया ने ईशा का और रणबीर ने श‍िवा का रोल निभाया है।