मनोरंजन

वरुण धवन की मस्ती, डेविड धवन का जादू—फिर आएगा कॉमेडी का तूफान

मुंबई: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर नई हलचल देखने को मिल रही है, जहां टिप्स फिल्म्स लिमिटेड ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस में अपनी रणनीतिक वापसी का ऐलान किया है। इस नई शुरुआत का आगाज़ कंपनी अपने बहुप्रतीक्षित इन-हाउस प्रोजेक्ट ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) के साथ करने जा रही है।

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगडे जैसे लोकप्रिय सितारों से सजी यह फिल्म, डेविड धवन के निर्देशन में बनी एक हल्की-फुल्की, मनोरंजक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें कॉमेडी, रोमांस और मास अपील का परफेक्ट मिश्रण देखने को मिलेगा।

फिल्म के साथ ही टिप्स फिल्म्स एक मजबूत और व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन रणनीति के जरिए देशभर में अपनी पकड़ को और सशक्त करने जा रही है। कंपनी का उद्देश्य शहरी मल्टीप्लेक्स से लेकर छोटे शहरों के सिनेमाघरों तक हर दर्शक तक पहुंच बनाना है।

गर्मियों से पहले के अनुकूल रिलीज़ विंडो में आ रही यह फिल्म, न केवल दर्शकों को हंसी और रोमांस का डबल डोज देने के लिए तैयार है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जगाती है।