राष्ट्रीय

भारत ने एक दिन में 1 करोड़ वैक्सीन लगाकर बनाया रिकार्ड, WHO ने की सराहना

नई दिल्लीः भारत (India) ने शुक्रवार को रिकॉर्ड एक करोड़ टीके की खुराक दी, जो 16 जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण अभियान (Vaccination Drive) शुरू करने के बाद से हासिल की गई उच्चतम एकल दिन की संख्या है। आंकड़ों के अनुसार, देश में शुक्रवार को 1,00,64,032 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस तरह भारत में अब तक 62 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया। एक दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगने की इस उपलब्धि पर भारत को चारों ओर से सराहना मिल रही है। खासकर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टॉप वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन (Soumya Swaminathan) ने इस उपलब्धि पर भारत की सराहना की और बधाई दी।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ने देश में सबसे अधिक टीकाकरण की सूचना दी। यूपी में एक दिन में 28.62 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। चार राज्यों ने पांच लाख से अधिक टीकाकरण की सूचना दी, जिसमें कर्नाटक (10.79 लाख); महाराष्ट्र (9.84 लाख); हरियाणा (6 लाख); और पश्चिम बंगाल (5.47 लाख) शामिल हैं।

आंकडों के मुताबिक, चार राज्यों ने चार लाख से अधिक टीकाकरण की सूचना दी, जिनमें बिहार (4.98 लाख); गुजरात (4.89 लाख); केरल (4.84 लाख); और राजस्थान (4.59 लाख) शामिल हैं।। तीन राज्यों ने दो लाख से अधिक टीकाकरण की सूचना दी, जिनमें तमिलनाडु (3.73 लाख); आंध्र प्रदेश (3.24 लाख); ओडिशा (2.67 लाख); और असम (2.5 लाख) शामिल हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत ने अब तक कुल 62.17 करोड़ खुराक लोगों लोगों को दी हैं। 49.08 करोड़ पहली खुराक और 14.08 करोड़ दूसरी खुराक। गौरतलब है कि गुरुवार को भारत ने पात्र वयस्क आबादी के पहले खुराक के टीके कवरेज का 50 प्रतिशत पार कर लिया।

शुक्रवार को रिपोर्ट किए गए रिकॉर्ड टीकाकरण राज्य में टीके की खुराक की आपूर्ति में वृद्धि के कारण ही संभव हो सका है। शुक्रवार की सुबह, राज्यों के पास 4.05 करोड़ अप्रयुक्त खुराक उपलब्ध हैं। वैक्सीन की उपलब्धता में वृद्धि के कारण, जुलाई में प्रशासित 43.41 लाख खुराक की तुलना में अगस्त में दैनिक टीकाकरण अब तक औसतन 52.16 लाख खुराक हो चुका है।

Comment here