
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटों में 20,75,942 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 107.92 करोड़ (1,07,92,19,546) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,09,36,027 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 12,509 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,37,37,468 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.23% है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 132 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 10,929 नए मरीज सामने आए हैं।
वर्तमान में 1,46,950 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 255 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.43 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,10,783 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 61.39 करोड़ (61,39,65,751) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.27 प्रतिशत है जो पिछले 43 दिनों से लगातार 2% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.35 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 33 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 68 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
कोविड-19 अपडेट
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 107.92 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं
बीते चौबीस घंटे के दौरान 10,929 नए मामले सामने आए
स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.23 प्रतिशत। मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक
पिछले 24 घंटों के दौरान 12,509 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,37,37,468 मरीज स्वस्थ हुए
सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.43 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे कम
भारत में वर्तमान में 1,46,950 सक्रिय मामले हैं,बीते 255 दिनों में सबसे कम
दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.35 प्रतिशत है,पिछले 33 दिनों से 2 प्रतिशत से कम
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.27 प्रतिशत है; पिछले 43 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है
अभी तक कुल 61.39 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं


Comment here
You must be logged in to post a comment.