राष्ट्रीय

मस्ती में डूबे लोग, भूले कोरोना गाइडलाइंस, पीएम मोदी ने दी ये सलाह

नई दिल्लीः सरकार ने लॉकडाउन में ढील क्या दी, पाबंदियां क्या हटाईं, लोग चल पड़े घूमने के लिए हिल स्टेशन। हिमाचल और उत्तराखंड में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के चलते लोगों ने घूमने के लिए परिवार सहित पहाड़ों का रुख किया। देखते ही देखते हिल स्टेशनों पर इतनी भीड़ हो गई कि कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ गईं। लोगों द्वारा ऐसी लापरवाही देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद लोगों को समझाने की कोशिश की है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘आज मैं बहुत दृढ़ता से कहूंगा कि हिल स्टेशन में, बाजार में, बिना मास्क पहने, बिना प्रोटोकॉल का पालन किए एक बड़ी भीड़ है। मैं समझता हूं कि यह चिंता का विषय है, यह सही नहीं है। कई बार हम यह तर्क सुनते हैं और कुछ लोग बड़ी शान से कहते हैं – अरे भाई, हम तीसरी लहर आने से पहले आनंद लेना चाहते हैं। लोगों को समझाना जरूरी है कि तीसरी लहर अपने आप नहीं आएगी।

मनाली से तस्वीरों ने बढ़ाई टेंशन
हिल स्टेशनों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। लोग तीसरी लहर से पहले ‘आनंद’ लेना चाहते हैं। मनाली की ये तस्वीर इस बात का सबूत है कि लोग कोविड-19 गाइडलाइंस को लेकर कितने सतर्क हैं। 

दिल्ली, मुंबई के बाजारों में भी भीड
भीड़ के कोविड-19 नियमों का पालन न करने के कारण दिल्ली के कई बाजार बंद कर दिए गए हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने यह तस्वीर दिखाई थी कि कैसे लोग कोविड के नियमों को ध्यान में रख रहे हैं।

Comment here