
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज जारी मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के सभी भागों को कवर करते हुए संपूर्ण भारत में पहुंच गया। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सम्पूर्ण भारत को पार करने की सामान्य समय सीमा 8 जुलाई है और इसने पूरे देश को सामान्य समय से 5 दिन की देरी से 13 जुलाई को कवर कर लिया।
बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी आर्द्र हवाओं के कारण पिछले 4 दिनों से उत्तर भारत के क्षेत्रों में बादलों का प्रभाव बढ़ा है और बारिश का दायरा भी अधिक क्षेत्रों तक पहुंच गया है।
राजधानी दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 27 जून को आता है जबकि इस बार सामान्य समय से लगभग 16 दिनों की देरी 13 जुलाई को पहुंचा है।
दिल्ली सहित देशभर में हाल के वर्षों में मॉनसून कब पहुंचा और सामान्य समय क्या है यह नीचे दिए गए टेबल-1 में देख सकते हैं।
आज जिन भागों में मॉनसून पहुंचा उन स्थानों पर 12 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से आज यानि 13 जुलाई सुबह 8:30 बजे के बीच हुई बारिश (सेमी में) इस प्रकार है:
सफदरजंग-2.5, आयानगर-1.3, पालम-2.4, सीएचओ लोदी रोड-0.9, रिज-1.0, गुरुग्राम-5.1, फरीदाबाद-2.8, पानीपत-1.0, रोहतक-2.2, हिसार-3.3, फतेहाबाद-3.0, जैसलमेर-7.7, बीकानेर-6.8 और चुरू-9.0 मिलीमीटर।


Comment here
You must be logged in to post a comment.