नार्थ-ईस्ट

Manipur violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, पश्चिम और पूर्वी इंफाल जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

Manipur violence: नए सिरे से हुई हिंसा के बीच मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में सुबह 11 बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू हो गया है।

कल शाम/रात (8 सितंबर) मणिपुर में, कांगपोकपी में सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया गया, जिसे नाकाम कर दिया गया। रुकांगपोकपी में गांव आंशिक रूप से जल गया है और एक महिला की मौत हो गई है।

कुकी उग्रवादियों ने कथित तौर पर आज 1800 बजे मणिपुर के लैमाटन थांगबुह में सीआरपीएफ कैंप (सी/36 बीएन) पर हमला किया।

इस बीच रुइम्फाल में, सैकड़ों लोग इन घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ रही है।