
लखीमपुरः असम में बाढ़ से लखीमपुर जिले के 11 गांव के कुल 3,11,623 लोग प्रभावित हो गए हैं। जिले के बिहपुरिया राजस्व क्षेत्र के धर्मपुर ब्लॉक, अहमदपुर ब्लॉक, 1 नम्बर धर्मपुर, कुतुबपुर, 3 नम्बर धर्मपुर, 2 नम्बा केहुतली, 4 नम्बर धर्मपुर और फतेहपुर कदम राजस्व क्षेत्र के कदम बागान और कदमियाल बंगाली लखीमपुर के आमतला पीजीआर के लाखों लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है। कुल 38 हेक्टेयर की फसल प्रभावित हुई है। बिहपुरिया के कुतुबपुर और फतेहपुर बाजार में स्थापित राहत केंद्रों के जरिये बाढ़ पीड़ितों में 358.01 क्विंटल चावल, 68.04 क्विंटल दाल, 20.42 क्विंटल नमक और 20.42 लीटर सरसो तेल वितरित किया गया।

Comment here
You must be logged in to post a comment.