
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ बीडी मिश्रा ने 23 जुलाई 2021 से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक खेलों 2021 में भाग लेने वाले भारतीय सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारतीय खिलाड़ी आने वाले समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। शीर्ष पदक स्कोर करने वाले देशों में शुमार और भारत के लिए अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक प्रदर्शन हासिल करने में सक्षम हो सकेंगे। राज्यपाल ने टोक्यो में टीम इंडिया में पूर्वाेत्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों की अच्छी संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे निश्चित रूप से जोश और उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने राज्य और राष्ट्र के लोगों से उन सभी एथलीटों का समर्थन करने का आग्रह किया जो जापान में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Comment here
You must be logged in to post a comment.