लखीमपुर (असम): आज दिन के 11 बजे जिला उपायुक्त सुमित सत्तावान के कक्ष में डीएसपी नंदन शर्मा की उपस्थित में नार्थ लखीमपुर प्रेस क्लब के सभापति शैलेन बरुवा, सचिव करुणा कृष्ण नाथ और राजेश राठी के साथ एक सौहार्द्रपूर्ण आलोचना हुई। उभय पक्षों के वक्तव्य सुनने के साथ ही उपायुक्त ने घटने को अनाकांक्षित और दुर्भाग्यजनक बताया। डीएसपी शर्मा ने घटने के लिए अफसोस जताने के साथ ही कहा कि वे इसके लिए दुखी हैं। बातचीत के अंत में प्रेस क्लब ने अपने उस निर्णय को वापस ले लिया जिसमे एक सप्ताह तक सरकारी खबरों को प्रकाशन या प्रसारण के लिए नहीं भेजे जाने की धमकी दी गई थी। दोनों पक्षों ने मिलजुल कर लखीमपुर जिले की उन्नति के लिए काम करने की पोषकता की।
पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार का मामला, आरक्षी अधिकारी ने जताया अफसोस
Related tags :

Comment here
You must be logged in to post a comment.