
जोनाईः असम के धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में आगामी बाढ़ के मद्देनजर महकमा प्रशासन की ओर से पिछले 7 मई को आदेश संख्या आईपीआर-20/पीटी-II /2021 दिनांक 07 मई 2021 के जरिये बाढ के समय अति आवश्यक समाग्री को बाढ़ प्रभावित लोगो के बीच वितरित करने के लिये एक निविदा का आह्वान किया गया था। उक्त निविदा को खोलने की तिथि 15 मई को दिन के तीन बजे निर्धारीत की गई थी। मगर किसी कारणवश उक्त निविदा को आगामी 28 मई को दिन के बारह बजे खोला जायेगा। जोनाई महकमा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 28 मई को दिन के 12 बजे जोनाई महकमाधिपति कार्यालय के सभाकक्ष में निविदा जमा करने वाले लोग अथवा उनके प्रतिनिधीगण उपस्थित रहे।
इसकी जानकारी जोनाई महकमा सूचना एवं संपर्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के जरिये दी गई है।

Comment here
You must be logged in to post a comment.