
जोनाईः असम तथा अरुणाचल प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्र और धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के डेकानदी मे एक मृत हाथी का बच्चा बरामद किया गया है। जोनाई के डेका नदी में बुधवार को करीब 7 वर्षीय हाथी के बच्चे को सीमांतवर्ती माजगांव के लोगों ने नदी में देखा। तुरंत इसकी सूचना नजदीक के अरुणाचल प्रदेश के वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद अरुणाचल प्रदेश के वन विभाग के अधिकारी अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। संदेह व्यक्त किया गया हैं कि पिछले मंगलवार से हो रही लगातार मुसलाधार बारिश की वजह से यह हाथी का बच्चा नदी के पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस बारे में वन विभाग की ओर से छानबीन की जा रही हैं।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस अंचल में एक हाथी के एक झुंड को विचरण करते हुए देखा गया है। मृतक हाथी का बच्चा उसी झुंड़ का होने की उम्मीद की जा रही हैं।
समाचार लिखे जाने तक हाथी के बच्चे के मृत्यु के प्रकृत कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन स्थानीय लोगों ने मृत हाथी के बच्चे को पानी में गिरने के बाद मृत्यु होने का संदेह व्यक्त किया है।


Comment here
You must be logged in to post a comment.