
लखीमपुर (असम): तिनसुकिया जिले के डिगबोई के टिंगराई बाजार में गत 14 मई को हुए ग्रेनेड विस्फोट में मारे गए सुजीत तालुकदार और संजीव सिंह के परिजनों से केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने मुलाकत कर असम सरकार की तरफ से पांच-पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया और उन्हें सांत्वना दी। उनके साथ असम के श्रम मंत्री संजय किसान और स्थानीय (डिगबोई) विधायक सुरेन फुकन भी गए थे।
उल्लेखनीय है कि 14 मई को टिंगराई के पूरनमल अग्रवाल की दुकान में दो अज्ञात युवको द्वारा ग्रेनेड फेंकने से संजीव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सुरजीत तालुकदार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस घटना में दो अन्य घायल हो गए थे।


Comment here
You must be logged in to post a comment.