राज्य

रुकसिन में 18-44 साल के लोगों के लिए कोविड़ वैक्सिन शिविर का उदघाटन

जोनाईः अरुणाचल प्रदेश में भी आज से 18 साल से 44 साल के आयु के लोगो को कोविड़ वैक्सिन देने की शुरुआत की गई हैं। ईस्ट सियांग जिला के रुकसिन स्थित सीएचसी के कोविड़ टिकाकरण शिविर (टीका उत्सव) का स्थानीय विधायक निनोंग ईरिंग ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस शिविर में 18 साल से 44 साल के कुल 100 लोगो को कोविड़ का टीका लगाया गया, जहां पर युवाओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया।

कोविड टीकाकरण शिविर के उद्घाटन के मौके पर स्थानीय विधायक निनोंग ईरिंग ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज से राज्य में 18 साल से 44 साल के लोगो को कोविड़-19 की वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही उन्होने एफआरयु रुकसिन के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के. जनोंम तथा अस्पताल के सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों को भी बधाई दी और कोरोना वायरस की इस लड़ाई में अस्पताल को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

आज शिविर में कोरोना वैक्सीन लेने वाले लोगों तथा युवाओं का कहना था कि वैक्सीन लेने के बाद उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई है। साथ ही कई युवाओं ने लोगांे से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचने का सबसे अच्छा उपाय है मास्क पहनना, बार-बार हाथ धोना और सामाजिक दूरी बनाये रखना।

Comment here