राज्य

जोनाई की महकमाधिपति ने किया राशनकार्ड समपर्ण करने का आह्वान

जोनाईः असम के धेमाजी जिले के अतिरिक्त उपायुक्त व जोनाई महकमा के प्रभारी महकमाधिपति जिमली सईकिया काकोती ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून 2013 के तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और ग्राहक परिक्रमा विभाग के कार्यालय से गरीबी सीमा रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को प्रति माह कम दामों में अति आवश्यक सामग्री आपुर्ति किया जाता है। जिले के अतिरिक्त उपायुक्त व प्रभारी महकमाधिपति जिमली सईकिया काकोती द्वारा विज्ञप्ति में उल्लेखनुसार  महकमे के विभिन्न अंचलों में योग्यताहीन परिवार जैसे सरकारी नौकरी में नियुक्त कर्मचारी के परिवार, पेंशनधारी परिवार के लोग और व्यवसायियों के परिवारों, सफल किसान के परिवार और निजी यान-वाहन के मालिकों को राशनकार्ड के अतिआवश्यक सामग्री का सुविधा लेने वाले परिवारों से अतिशीघ्र राशनकार्ड समर्पण करने का अनुरोध किया है। 

इतना ही नहीं एक लाख रुपए के वार्षिक आय वाले परिवारों, सरकारी-अर्द्धसरकारी, आर्थिक रुप से सफल व्यक्ति अगर राशनकार्ड के अतिआवश्यक समाग्री का लाभ ले रहे हैं। ऐसे राशनकार्ड धारकों को अतिशीघ्र आगामी 30 जून के बीच राशनकार्ड को नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्यालय में समर्पण करने को कहा गया है। साथ ही महकमाधिपति ने कहा है कि अगर उपरोक्त योग्यताहीन  कोई परिवार गरीबों के नाम पर राशन लेते पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का फैसला किया गया है। साथ ही महकमाधिपति के जारी आदेश में कहा गया है कि योग्यताहीन परिवार  अपना राशनकार्ड जमा नहीं करता है तो  उसके विरुद्ध वर्ष 2015 से जितना भी राशन लिया है उसे हिसाब करके रुपए विभाग को लौटाने पडेंगे। साथ ही विभाग कि ओर से कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Comment here