
लखीमपुर (असम): कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बहुतेरे वायरस से संक्रमित होने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। मारवाड़ी युवा मंच की स्थानीय इकाई संक्रमित लोगो की आवश्यकतानुसार रात दिन सुलभ मूल्य (250 रु प्रति सिलिंडर) ऑक्सीजन सेवा दे रहे हैं। इसके साथ ही एम्बुलेंस सेवा (रुग्नवाहिनी यान) शव वाहिनी यान,दवा, अत्यावश्यक सामग्री की आपूर्ति उचित मूल्य पर करके मानव सेवा की एक मिशाल पेश कर रहा है। मंच उन लोगो की मदद मुफ्त भी करने की मानसिकता रखता है जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर हैं।
मंच ने पिछले दिनों दो दिवसीय टीकाकरण शिविर का भी आयोजन किया था, जिसमे 45 साल से अधिक आयु वर्ग के 370 लोगो को वेक्सीन लगाई गई थी। मंच के सदस्य और अधिक दिनों के लिए शिविर लगाना चाहते है पर स्वास्थ्य विभाग से उन्हें वेक्सीन नहीं मिल रही है। उनका प्रयास जारी है। पूर्वोत्तर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया द्वारा चलाये गए सेनीटाईजेशन ड्राइव अभियान के तहत लखिमपुर शहर के श्रीहनुमान मंदिर प्रांगण, खेलमाटी सदर आरक्षी चैकी, शहर के ट्रैफिक पॉइंट को मंच की तरफ से सेनिटाईज किया गया। मंच का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय विधायक मानव डेका को उनके घर जाकर सम्मानित किया और मौजूद परिस्थित पर चर्चा की। प्रशासन को चाहिए कि वह मंच को और टीकाकरण शिविर लगाने का अवसर दे।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स का जांच शिविर
चेम्बर ऑफ कॉमर्स लखीमपुर द्वारा आज श्रीसीताराम ठाकुर बारी परिसर में कविड 19 परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 86 लोगों की जांच की गई। परीक्षित लोगों में से 4 वायरस से संक्रमित पाए गए। संक्रमित चारो व्यक्तियों को क्वारंटाईन कर चिकित्साधीन कर दिया गया। शिविर में 8 स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी सेवा प्रदान की जिनके प्रति चेम्बर ने आभार जताया है। शिविर के आयोजन और संचालन में योगदान के लिए कार्य क्रम के संयोजक रंजु शाह, सुशील शर्मा, महेंद्र लाहोटी और सुश्री डिम्पी पारीख को चेम्बर की तरफ से धन्यवाद दिया गया है। शिविर के समापन के उपरांत माणिक लाल दम्माणी द्वारा प्रदत्त सेनिटाइजर से मंदिर परिसर को सेनिटाइज किया गया। चेम्बर ने दम्माणी के प्रति भी आभार व्यक्त किया हैं। इस आशय की जानकारी चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रामेश्वर जी तापड़िया ने दी है।
स्वास्थ्य मंत्री कल आएंगे लखीमपुर
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्रीकेशव महंत अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कल सुबह लखीमपुर आ रहे है। सर्वप्रथम वे स्थानीय असामरिक चिकित्सालय और लखीमपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का परिदर्शन कर स्थिति का जायजा लेंगे। तत्पपश्चात मंत्री महंत जिला उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला उपायुक्त, चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी और अन्य विभाग के शीर्षस्थ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।


Comment here
You must be logged in to post a comment.