राज्य

जोनाई में नार्थ स्टार क्लब ने 78 परिवारो को राशन वितरण किया

जोनाईः धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में दिल्ली के गुंज के अर्थ सहयोग से व जोनाई  महकमा के अग्रणी स्वयंसेवी संगठन नार्थ स्टार क्लब के बैनर तले गरीब और मजदूर श्रेणी के करीब 78 परिवारों को मुफ्त में अति आवश्यक सामग्री वितरित की। महकमे के अग्रणी स्वयं सेवक संगठन नार्थ स्टार क्लब के सदस्यों ने दो नम्बर मुरकंग सेलेक रेलवे स्टेशन के गरीब व मजदूरी कर रोजी-रोटी कमाने वाले 78 परिवारों को चावल, दाल, चीनी और सेनेटेरी नेपकिन सहित जरुरत के कई समानों का वितरण किया।   

इस अवसर पर भाजपा के जोनाई मण्डल के अध्यक्ष व समाज सेवक आदित्य बरुवा, पार्थ क्षेत्री और अनिल सिकदार, नर्थ स्टार क्लब के अध्यक्ष नब देवरी, सचिव प्रमोद पाव उपस्थित थे। आज इस सामाग्री वितरीण कार्यक्रम में जोनाई के सियांग लाइव चैनल के पत्रकार व  कार्यकारिणी सदस्य सुरज पाण्डेय ने सभा को संबोधित किया और कोरोना महामारी में सुरक्षित रहने के साथ मास्क पहनने के लिए अपील किया। वितरण अनुष्ठान के दौरान हेम बोरी , बुद्धेश्वर गोगोई सदस्य के तौर पर फणीराज शर्मा, शफीकुल इस्लाम, रितांजली रेगन ,अजय ब्रह्म आदि सहित कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comment here