राज्य

बहुभाषी कवि सम्मेलन राज्य स्तरीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन

लखीमपुर (असम): कोविड-19 से दुनिया के अधिकांश हिस्सों में एक अजीब सा माहौल बना दिया है। लोग अपना समय अपने-अपने घरों में रहकर व्यतीत कर रहे है। इस विषम परिस्थिति में काव्य साहित्य सर्जन का वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से असम बहुभाषी कवि सम्मेलन की  लखीमपुर जिला शाखा राज्य स्तरीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। असम बहुभाषी कवि सम्मेलन के राज्यिक उपाध्यक्ष तथा लखीमपुर जिला समिति के सचिव रूप ज्योति दत्त ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि राज्य स्तरीय ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में सभी लोग भाग ले सकते हैं। कल से 27 जून तक यानि एक पक्ष के अन्दर प्रतियोगी असमिया, अंग्रेजी, हिंदी आदि किसी भाषा में स्वरचित कविता अपने सम्पूर्ण पते के साथ रतन स्टोर (मालपानी चाराली के पास, उत्तर लखीमपुर-787001, जिला लखीमपुर) में दे सकेंगे अथवा व्हाट्स एप्प नंबर 8834706342 पर भेज सकते हैं। प्रतियोगिता का परिणाम समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जायेगा। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतियोगियों को मानपत्र, उनके घर के पते पर भेज दिया जायेगा। साथ ही सम्मेलन के वार्षिक कार्यक्रम प्रीति सम्मेलन, प्रीटीभोज व् गीत वाद्य में निमंत्रित किया जायेगा। भविष्य में निर्वाचित कविताओं का एक संकलन प्रकाशित किया जायेगा। इस आशय की जानकारी रूप ज्योति दत्त ने दी है।

Comment here