
जोनाईः 'वोकल फार लोकल' को बढ़ावा देने के लिये भारत सरकार के टेक्सटाईल मंत्रालय के तत्वावधान में और अरुणाचल प्रदेश हंड़लूम एंड़ हैंडीक्राफ्ट डेवपलमेंट सोसायटी के सहयोग से आज से 14 दिनों के लिये स्पेशल हैंड़लूम एक्सपों का आयोजन पासीघाट के हाई रिजन में किया जा रहा है।
स्पेशल हेंड़लूम एक्सपों का उद्घाटन जिला उपायुक्त डॉ. किन्नी सिंह ने किया तथा अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के पारंपरिक पोशाकों को और उन्नत तरीके से बनाकर उसे अंतराष्ट्रीय बाजारों में संबंधित विभाग के सहयोग से बेचने के तरीकों पर विचार करने की जरुरत हैं।
हैंड़लूम एंड़ टेक्सटाईल के सहनिदेशक डी रिबा ने कहा कि आज से 14 दिनों तक चलने वाले इस स्पेशल हैंड़लूम एक्सपों में राज्य के विभिन्न भागों से आये करीब 30 आत्मसहायक गुट और बुनकरों ने अपनी दुकान लगाई है। साथ ही उन्होने इस मौके का फायदा सभी लोगो से उठाने की अपील भी की।

Comment here
You must be logged in to post a comment.