राज्य

लखीमपुर जिले में कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या 62 हुई

लखीमपुर (असम):जिले में गत 24 घंटों में संक्रमण के 121 सामने आये हैं। इनमे से 56 लोगों को चिकित्सालय में और 66 को होम आइसोलेसन में रखा गया है। जबकि कुल 128 बीमार स्वस्थ हुए है। चिकित्सालय के 38 और होम आइसोलेसन में रह रहे 90 लोगो को संक्रमण से मुक्त पाया गया है। जिले में अब तक कुल 4858 व्यक्ति संक्रमित हुए, जिनमें से 3677 स्वस्थ हो चुके है। विगत 24 घंटो में जिले में तीन संक्रमितो की मृत्यु हुई है। मृतकों में लालुक थाना क्षेत्र के लाइन न 8 हारमती के शत्रुघ्न नायक (48) लखीमपुर थाना क्षेत्र के गरसीगा की मिताली पायेंग पगु पेगु (21) और लखीमपुर थाना क्षेत्र के जोरहटिया ,सराईमारिया के गगन हजारिका (56) शामिल हैं। इन तीनो की मौत लखीमपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हुई है। इस तरह वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 62 हो गई है।

आज के दिन 4079 रेपिड एंटीजन टेस्ट और 246 आरटी-पीसीआर टेस्ट किये गए हैं।

Comment here