
लखीमपुरः असम के लखीमपुर जिले में संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नही ले रही है। आज जिले में वायरस संक्रमण के 112 मामले सामने आए है। जबकि बिहपुरिया के 1 नम्बर वार्ड के 84 वर्षीय टंकेश्वर बड़ा की आज कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वे लखीमपुर के चिकित्सालय में भर्ती थे। इस तरह अब तक जिले में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 55 हो गई है। आज संक्रमित लोगों में से 54 को चिकित्सालय में ले जाया गया, जबकि 58 को होम आइसोलेसन में रखा गया है। आज के दिन चिकित्सालय से 24 और होम आइसोलेसन में रह रहे लोगों में से 116 व्यक्ति को संक्रमण से मुक्त पाया गया। अब तक कुल 3,053 लोगों ने कोविड-19 पर विजय पाई है। इस समय 174 बीमार ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अब तक संक्रमण के कुल मामले 4,361 हुए हैं। इनमे से 3,053 स्वस्थ हो चुके है। बाकी चिकित्साधीन हैं।


Comment here
You must be logged in to post a comment.