राज्य

लखीमपुर जिले में मंद पड़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार

लखीमपुरः राज्य के साथ-साथ लखीमपुर जिले में भी वायरस संक्रमण कि रफ्तार मंद पड़ती जा रही है। पिछले 24 घण्टों में लखीमपुर जिले में संक्रमण के सिर्फ 10 मामले सामने आए है। जबकि 62 संक्रमित व्यक्ति आज स्वस्थ हुए हैं। हालांकि आज टेस्ट कम हुए हैं। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान अब तक जिले के कुल 11,498 व्यक्ति संक्रमण के शिकार हुए हैं जबकि इनमें से 11,066 लोग ठीक हुए हैं। इस समय जिले में 321 सक्रिय मामले हैं। आज 796 रेपिड एंटीजन टेस्ट किये गए जिनमें 10 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। आज किसी संक्रमित व्यक्ति के मरने की खबर नहीं है हालांकि इस महामारी में अब तक 111 लोगों की जान जा चुकी है।

Comment here