राज्य

लखीमपुर जिले में आज दो की मौत, संक्रमण के 134 नए मामले

लखीमपुर (असम): जिले में कोविड-19 के संक्रमण की रफ्तार पर अंकुश नहीं लग पा रहा। पिछले 24 घंटों में जिले में वायरस संक्रमण के 134 मामले मिले हैं। आज दो व्यक्ति की मौत भी हुई है। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 88 हो गई है। आज के दिन 5248 रेपिड एंटीजन टेस्ट और 169 आरटी-पीसीआर टेस्ट किये गए जिनमे क्रमशः 119 और 16 व्यक्ति पोजिटिव पाए गए। दूसरी तरफ आज चिकित्सालय से 138 और होम आइसोलेसन में चिकित्साधीन 47 लोगों को स्वस्थ पाया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अब तक जिले में संक्रमितों कुल संख्या 8577 है, इनमे 7425 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 1064 व्यक्ति चिकित्साधीन हैं। इनमें 22 व्यक्ति की उम्र 50 साल से ऊपर है। जिले में संक्रमण की कुल दर 3 प्रतिशत और आज की पोजिटिविटी रेट 2.57 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.02 प्रतिशत है और रिकवरी रेट 86.56 प्रतिशत है। जिले के 19 कन्टेंमेंट जोन में 307 व्यक्ति संक्रमित हैं। कल जिले के 35 टीकाकरण केन्द्रों में 7880 लोगों को कोविशिल्ड की दूसरी डोज दी जाएगी।

आज खाद्य सामग्री की दुकानों पर भीड़ होने के कारण जिला प्रशासन ने कुछ दुकानों को बंद करवा दिया।  

Comment here