
जोनाईः दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा गत 9 जुलाई को अंबेडकर कालोनी के बसंत बिहार में संविधान के रचयिता और भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मुर्ति तोड़ने पर संयुक्त बोडो गण मंच (यूबीपीओ) के अध्यक्ष मनोरंजन बसुमतारी और अखिल असम भोजपुरी युवा छात्र परिषद के सचिव देवानंद सिंह ने कड़ी शब्दों में निन्दा की है।
संगठन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आर.के. पुरम पुलिस स्टेशन पर इस विषय सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने भी दोहरा चरित्र अपनाया। साथ ही संगठन ने कहा है कि इस तरह की घटना सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से कम नहीं है। संगठन ने सरकार से इस मामले की जांच कर दोषियों अधिकारियों को कानून के तहत सजा देने की मांग की है।


Comment here
You must be logged in to post a comment.