
लखीमपुर (असम): मारवाड़ी सम्मेलन, जन सेवा और हिन्दीभाषी विकाश परिषद् ने आज संयुक्त रूप से स्थानीय बसंत लता विश्वेश्वर चांगकाकोटी स्मृति शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन में एक टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। देवानन्द शर्मा के संयोजकत्व में लगाये गए इस शिविर में 200 लाभार्थियों को वेक्सिन दी गई। वैक्सीन की कमी की वजह से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजकों को सिर्फ 200 ही वैक्सीन की आपूर्ति की गई थी, जिसके चलते कुछ लोगों को वैक्सीन नहीं दी जा सकी।
शिविर का आयोजन करने के लिए आयोजकों को सिर्फ एक दिन का समय मिला था फिर भी उन्होंने अत्यंत अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से इस सेवा कार्य को सम्पन्न किया। गत 15 जुलाई को तात्कालिक रूप से एक आयोजन समिति बनाकर एक बैठक की जिसमे देवेन्द्र कुमार पाण्डेय .देवानंद शर्मा, मिलन देवनाथ, प्रभात कुमत सिंह और राजकुमार सराफ ने शिविर के आयोजन के लिए कार्य योजना के साथ साथ बजट तैयार किया और तीनो संस्थाओं के कुछ लोगों को जिम्मेदारी सुनिश्चित कर उन्हें सूचित किया। केंद्र के बाहर सुबह 5 बजे से ही लोग जमा होने लगे थे। शिविर में कंप्यूटर ओपरेटर का दायित्व कुनाल दिनोदिया, राहुल कुमार अगरवाल, ब्रजेंन राजखोवा और नव ज्योति बरा ने बखूबी निभाया जबकि स्वास्थ्य विभाग की परिचारिका बीना तेरान्ग्पी, चयनिका दास और चारा चुटिया ने लाभार्थियों को वैक्सीन लगा कर अपनी मदद की।
शिविर के संचालन में जितेन्द्र गिरिया मोहित शर्मा, सोनू अगरवाल, गिरधर अगरवाल, छत्रपति प्रसाद गुप्ता, मनोज भारद्वाज, संतोष राय मानिक लाल दमानी, सोहन ठाकुर और नरेश नरेश दिनोदिया ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया .इसके साथ ही पुलिसकर्मी श्रीमती मीनाक्षी सोनोवाल और सिम्फु शर्मा ने अपना सहयोग दिया।
जिले के उपायुक्त सुमित सत्त्तावान ने टीकाकरण केंद्र का परिदर्शन कर जरुरी सुझाव दिए, जिसका पालन हाथों-हाथ किया गया।
जिले में आज वायरस संक्रमण के 126 मामले
पिछले 24 घंटों में लखीमपुर जिले में 126 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 132 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक कुल 8,971 व्यक्ति संक्रमण के शिकार हुए है और इनमे से 7,982 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस समय जिले में सक्रिय मामले 897 है जिनकी चिकित्सालय और विभिन्न कोविड केयर सेंटर में चिकित्सा चल रही है। आज 4,963 रेपिड एंटीजन टेस्ट और 295 आरटी-पीसीआर टेस्ट किये गए, जिनमें से क्रमश् 119 और 7 व्यक्ति पोजिटिव पाए गए हैं। जिले का टोटल रिकवरी रेट 99.98 प्रतिशत और टोटल पोजिटिविटी दर 2.96 प्रतिशत जबकि आज की पोजिटिविटी रेट 2.40 प्रतिशत है। जिले में संक्रमण से मृत्यु की रेट 1.03 प्रतिशत है।

Comment here
You must be logged in to post a comment.