राज्य

बारिश के चलते कई इलाकों में हुए जल भराव, दुकानों में पानी घुसा

लखीमपुर (असम): आज कई दिनों के बाद सुबह हुई बारिश के चलते डीके रोड पर जल जमाव हो गया और कई दुकानों के अंदर पानी घुस गया। जल की निकासी के लिए सड़कों के दोनों तरफ जो नाले बनाये गये हैं उनमें से कुछ की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है और कुछेक नालों की सफाई हुई भी है तो अच्छी तरह से नहीं हुई है। बरसात के पानी से मिट्टी बहकर आने से नाले भर गए हैं जिससे जरा सी बारिश होते ही जल जमाव की समस्या आ खड़ी होती है। पौर प्रशासन को सिर्फ लोगो से टैक्स चाहिए। शहर में कई स्ट्रीट लाइट महीनों से नहीं जल रही है। उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

Comment here