
सुल्तानपुरः इलाके में चोरी की बढ़ती घटनाओं से क्षेत्रवासी परेशान हैं। हाल ही में रिलायंस टावर से 4 दिन पूर्व गायब हुआ जनरेटर चोरी हुआ था। पुलिस ने ये जनरेटर चोरों से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने किया खुलासा किया कि चोरों ने मझवारा निवासी दो संदिग्धों से 11,500 में जनरेटर की सौदेबाजी की थी। पैसे के लेनदेन से पहले ही ये राजफाश हो गया और पुलिस ने चोरों को धर दबोचा। चोरी की ये घटना धनपतगंज थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई थी। पुलिस पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Comment here
You must be logged in to post a comment.