उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में आज, दिल्ली में 15 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भी प्री-मानसून की बारिश के साथ मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने घोषणा कर दी है कि यूपी की सीमा में रविवार (13 जून) को किसी भी समय मानसून प्रवेश कर जाएगा। प्रदेश के वो जिले जिनकी सीमा बिहार से लगती है वे बारिश से तर-बतर हो जाएंगे। बलिया, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र तक में इसका पहला असर देखने को मिल जाएगा। इसके बाद दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश हो जाएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो से तीन दिनों में मानसून लखनऊ तक पहुंचेगा। लखनऊ स्थित मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की चाल सामान्य है और रविवार को पूर्वांचल के कई जिलों में इसकी वजह से बारिश हो सकती है। लखनऊ तक इसे पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इसकी इन्टेन्सिटी पर निर्भर करेगा कि पश्चिमी यूपी के जिलों में कब तक मानसून पहुंचता है. फिलहाल इसकी रफ्तार सामान्य दिख रही है।

दिल्ली में 15 जून तक मानसून आने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस बार समय से पहले मॉनसून पहुंच सकता है। इस साल सामान्य तारीख से 12 दिन पहले यानी 15 जून को मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले वर्ष 2008 में भी मानसून 15 जून को दिल्ली पहुंचा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मानसून के समय से पहले आने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Comment here

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में आज, दिल्ली में 15 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भी प्री-मानसून की बारिश के साथ मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने घोषणा कर दी है कि यूपी की सीमा में रविवार (13 जून) को किसी भी समय मानसून प्रवेश कर जाएगा। प्रदेश के वो जिले जिनकी सीमा बिहार से लगती है वे बारिश से तर-बतर हो जाएंगे। बलिया, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र तक में इसका पहला असर देखने को मिल जाएगा। इसके बाद दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश हो जाएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो से तीन दिनों में मानसून लखनऊ तक पहुंचेगा। लखनऊ स्थित मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की चाल सामान्य है और रविवार को पूर्वांचल के कई जिलों में इसकी वजह से बारिश हो सकती है। लखनऊ तक इसे पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इसकी इन्टेन्सिटी पर निर्भर करेगा कि पश्चिमी यूपी के जिलों में कब तक मानसून पहुंचता है. फिलहाल इसकी रफ्तार सामान्य दिख रही है।

Continue reading “उत्तर प्रदेश में आज, दिल्ली में 15 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून”

Comment here