
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सीएम योगी आज सुबह पीएम मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर उनसे मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। लग रहा है कि मुलाकातों का दौर थमने वाला नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के बाद उन्हें केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों और बीजेपी सांसदों से भी मुलाकात करनी है। सीएम योगी की दिल्ली दौरे में ताबड़तोड मीटिंगों के चलते सियासी गलियारों में अचानक से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीटर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, आज आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपनी व्यस्त दिनचर्या से मुझे समय प्रदान करने के लिए आदरणीय अध्यक्ष जी का कोटिशः आभार।



Comment here
You must be logged in to post a comment.