छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जशपुर के बोकी, आरा, कुनकुरी के महुवाटोली और दुलदुला धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

जशपुरनगर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर विकासखण्ड के बोकी, आरा, कुनकुरी विकासखण्ड के महुवाटोली और दुलदुला के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करके धान की सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक और खाद्य अधिकारी को बारिस के पानी से धान को सुरक्षित बचाने के लिए कैप कवर और त्रिपाल से धान को अच्छे से ढ़कने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति वर्षा की पानी से धान भिगना नहीं चाहिए इसका ध्यान रखें और सारी व्यवस्था दुरूस्त रखें। उन्होंने डीओ काटकर धान का गंभीरता से उठा करने के लिए भी कहा है।
कलेक्टर ने सभी खरीदी केन्द्रो के नोडल अधिकारियों को भी अपने-अपने धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं साथ ही मौसम को देखते हुए वर्षा के पानी से धान को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने धान खरीदी की जानकारी, धान उठाव की स्थिति, कैप कवर की उपलब्धता, स्टेकिंग, पानी निकासी हेतु नाली की व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Comment here