छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एनएच 30 पर आज सुबह करीब पौने तीन बजे एक यात्री बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के तत्काल बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए।
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी में महात्मा गांधी की प्रथम छत्तीसगढ़ यात्रा और छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से स्कूली बच्चे, युवा और आमजन प्रभावित हो रहे है। गौरतलब है कि यह प्रदर्शनी 21 अगस्त 2022 तक चलेगी।
शनिवार को विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day) मनाया गया। इसके अंतर्गत मच्छरों से होने वाली बीमारियों मलेरिया, डेगू, फाईलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया आदि से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
महुदा में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों ने ऐसे छत्तीसगढ़ का सपना देखा था , जिसमें हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति के खानपान, संगीत,लोक जीवन को पहचान मिले। हमने इसके लिए निरंतर कार्य किया है और हमें इस बात का गर्व है कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा हम निरंतर कर रहे हैं।
विधायक रामपुकार ने खेल ध्वज फहराकर राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता किया शुभारंभ, शुभांरभ समारोह में छात्र छात्राओ द्वारा स्वागत गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी मनमोहक प्रस्तुति, राज्य के 5 संभागीय खेल मुख्यालय के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर
संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित आम जनता से साप्ताहिक भेंट मुलाकात कार्यक्रम जनचौपाल के दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी ने आज जिले के विभिन्न गांवों से आये आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।