
लखीमपुर (असम): असम के जाने-माने पत्रकार, गुवाहाटी से प्रकाशित असमिया दैनिक ‘असमिया प्रतिदिन’ के संस्थापक संपादक, मानव अधिकार के कार्यकर्ता, असम के मानव अधिकार आंदोलन के संस्थापक नेता स्व पराग कुमार दास को नार्थ लखीमपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। क्लब के कार्याध्यक्ष कुंमुद बरुवा ने पराग कुमार दास की 25वीं पुण्यतिथि (मृत्यु दिवस) पर उनकी फोटों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित की और सह सचिव अजित मेधी ने माल्यार्पण किया। क्लब के अन्य सदस्यों ने बारी-बारी से पुष्प चढ़ाकर स्वर्गीय दास को श्रद्धांजलि दी।
24 फरवरी 1961 को शिलांग में जन्मे पराग कुमार दास ने अपनी शिक्षा समाप्त करने के उपरांत गुवाहाटी स्टॉक एक्सचेंज में प्रबंधक के पद पर काम किया था। 17 मई 1996 के दिन दिन-दहाड़े उनकी हत्या उस समय कर दी गई थी, जब वे गुवाहाटी के चांदमारी स्कूल से अपने बेटे को घर ला रहे थे।


Comment here
You must be logged in to post a comment.