राज्य

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क निर्माण में धांधली, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

जोनाईः असम के धेमाजी जिला के जोनाई महकमा अधिन अकलेन्ड़ मछुवाकैंप से माजगांव कछाड़ी तक जाने वाली निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क निर्माण में धांधली का आरोप बीते 30 अप्रैल को बाहिर जोनाई आंचलिक छात्र संघ की ओर से लगाये जाने के बाद जोनाई की प्रभारी महकमाधिपति जीमली सईकिया काकोती ने उक्त सड़क मार्ग की निर्माण की जांच का आदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि उक्त सड़क मार्ग के निर्माण में अतिनिम्न स्तर का सामान उपयोग करने के कारण निर्माण के बाद ही कई स्थानों पर सड़क अपने आप उखड़ गये और उक्त मार्ग पर बनाये गये दो कल्वर्ट में भी दरार आ गई। जिसके बाद आज जोनाई महकमाधिपति कार्यालय में इस संदर्भ में साक्ष्य ग्रहण किया गया। जिसमें बाहिर जोनाई छात्र संघ के अध्यक्ष मेदिनी दलै, सचिव चन्द्रकांत बरुवा और सलाहाकार तथा धेमाजी जिला छात्र संघ के मुख्य सांगाठनिक सचिव दिलीप कुटुम ने भाग लिया। 

इस साक्ष्य ग्रहण में कहा गया है कि उक्त सड़क मार्ग को पैकेज संख्या ;।ै04.163द्ध के अधीन 10 मई 2018 को आवंटित किया गया था। जिसे बनाने के लिये 18 महीने का समय दिया गया था, मगर यह तीन साल में भी पूरा नही हो पाया। साथ ही कहा गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क पर कोई भी दूसरी योजना के तहत पांच साल तक सड़क नही बनाया जा सकता। वही उक्त सड़क निर्माण का ठेका सूरज अग्रवाल नामक व्यक्ति को आवंटित किया गया था। मगर अफसोस की अगरवाल ने कभी भी उक्त सड़क निर्माण को देखने के लिये नही आये। अलबत्ता उन्होने जोनाई के व्यासायी श्यामल सरकार को सड़क निर्माण का दायित्व दे दिया। जिस कारण श्यामल सरकार ने सड़क निर्माण के सही तरीके से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया और ना ही स्थानीय लोगों की बात सुनी। वहीं स्थानीय विभाग भी इस संदर्भ में मूक दर्शक बना रहा।

साथ ही कहा गया कि सरकारी धन का दुरूपयोग नही होने दिया जायेगा। निम्न स्तर के सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार सुरज अग्रवाल और श्यामल सरकार को ब्लैक लिस्ट किया जाये। जगह-जगह पर खराब हो चुकी सड़क को दोबारा बनाया जाये और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आम लोगो के साथ खडे होकर निर्माण कार्य करने की बात कही गई।

Comment here