दिल्ली/एन.सी.आर.

UnLock-3: दिल्ली में कल से अनलाॅक 3, बाजारों और Mall में Odd-Even खत्म

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने लॉकडाउन में और ढील देने का ऐलान किया है। रविवार को की गई घोषणा के अनुसार, दिल्ली में बाजार और माॅल फिर से पूरी तरह से खुलेंगे। आड-ईवन व्यवस्था खत्म की जा रही है। केजरीवाल ने आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली को अनलॉक करने का बड़ा ऐलान किया है। बाजारों-दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा रही है। यानि 14 जून से दिल्ली में अनलॉक-3 की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्राइवेट कार्यालयों को भी सोमवार से शर्तों के आधार पर खोलने का आदेश दिया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कल से दिल्ली में अनलाॅक-3 की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मार्किट और माॅल्स को पूरी तरह से खोला जाएगा और 10 am – 8 pm तक खोला जा सकेगा। रेस्टोरेंट और होटल भी 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ खोल जा सकते हैं। 

केजरीवाल ने आगे कहा कि स्कूल, काॅलेज, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक सभाएं, स्पाॅ और जिम पूरी तरह से बंद रहेंगे।

Comment here