
सुल्तानपुरः अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी कल अचानक ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने पहुंचे। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल कीरी करवत में सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका हेलीकॉप्टर उतरा। उन्होंने डीएम रवीश गुप्ता के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने बारिश से एक्सप्रेसवे प्रभावित होने को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक की। हालांकि, एक्सप्रेसवे की खामियों पर पर्दा डालने के लिए मीडिया से दूरी बनाई गई।


Comment here
You must be logged in to post a comment.