राज्य

टीकाकरण शिविर मे लखीमपुर एवं धेमाजी जिले के सरंक्षक मंत्री का आकस्मिक दौरा

लखीमपुरः मारवाड़ी युवा मंच लखीमपुर शाखा और स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से पिछले 70 दिनों से चल रहे टीकाकरण शिविर श्री श्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी प्रांगण मे असम के सरंक्षक मंत्री तथा श्रम तथा चाय जनजाति कल्याण मंत्री संजय किशन ने आकस्मिक दौरा किया। शाखा अध्यक्ष अनुराग चाण्डक ने संजय किशन को फुलाम गमछे से सम्मान किया। शाखा सचिव आरव लखोटिया ने किशन को पूरे शिविर की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि अब तक कुल 17730 से अधिक लोगों को टीका लगवाया जा चुका है और इस शिविर को अगले काफी दिनों तक जारी रखा जाएगा। यह सुनकर माननीय मंत्री जी ने मंच के सभी कार्यकर्ताओं की भरपूर प्रसंसा करते हुए कहा कि मंच द्वारा निस्वार्थ भाव से दी गयी सेवा वाकई काबिले तारीफ है। इसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम होगी और उन्होंने कहा कि युवा मंच द्वारा किये गए इस नेक कार्य मे सरकार को काफी सहयोग प्रदान हुआ है जिसके लिए वे मंच के युवा कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार प्रकट करते है। इस दौरे के दौरान शाखा अध्यक्ष, सचिव के अलावा युवा मंच के पूर्वाध्यक्ष सुशील शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश हेडा, सह सचिव सुभम शर्मा, साधारण सदश्य कैलाश बिहाणी, राज कुमार शर्मा, जगदीश बिशनोई, अनूप चाण्डक भी उपस्थित थे।

Comment here