महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nasik) के वणी गांव में सप्तश्रृंगी मंदिर (Saptashringi Temple) स्थित है। मान्यतानुसार, महाराष्ट्र में देवी के साढ़े तीन शक्तिपीठ (Shaktipeeth) में से अर्धशक्तिपीठ (Ardhashaktipeeth) वाली सप्तश्रृंगी देवी नासिक से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर 4800 फुट ऊंचे सप्तश्रृंग पर्वत पर विराजित हैं।
