जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे मकर संक्रांति (Makar Sankranti) कहा जाता है। मकर संक्रांति को बहुत शुभ दिन माना गया है। इसे उत्तरायण, पोंगल और खिचड़ी जैसे नामों से भी जाना जाता है। ज्यादातर ये त्योहार 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को है अथवा 15 जनवरी को है, इसे लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक मकर संक्रांति वराह पर सवार होकर आ रही। इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस साल 14 जनवरी की अर्ध्य रात्रि में माघ मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर सूर्य का मकर राशि में प्रवेश हो रहा है, इसलिए पुण्य काल 15 जनवरी को अष्टमी तिथि पर सुबह संक्रांति से रहेगी। इस वर्ष मकर संक्रांति हस्त और चित्रा नक्षत्र अतिगंड योग, कौलव करण, वृश्चिक लग्न और तुला राशि पर संक्रमण करेगी। संक्रांति के दिन सुकर्म योग है।

