एक्सेल एंटरटेनमेंट की बेहद पॉपुलर फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर एक एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है।
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने कहा है कि वह हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में काम की तलाश नहीं कर रहे हैं, न हॉलीवुड में और न ही दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में। उन्होंने यह भी कहा है कि वह हिंदी को बेहतर समझते हैं, और इसलिए उनका मानना है कि वे अन्य भाषाओं में भावनाओं को सही ढंग से व्यक्त नहीं कर सकते हैं।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है। अब उन पर जल्द ही फिल्म बनकर आने वाली है। फिल्म निर्माताओं ने घोषणा की थी कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के बायोपिक में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) उनका किरदार निभाएंगे।
अपने राजनैतिक करियर में तीन बार प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत रह चुके श्री अटल बिहारी वाजपेयी की ज़िन्दगी पर फिल्म बनने की जब से घोषणा हुई है, तब से ही दर्शकों के बीच इस बात को जानने की आतुरता है कि कौन सा अभिनेता सिल्वर स्क्रीन पर अटल जी की भूमिका निभाएगा जो कि एक उत्कृष्ट नेता रह चुके हैं।

