जोनाईः असम के धेमाजी जिले में आज कुल 2,787 लोगो को भूमि पट्टा के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। धेमाजी जिले के डीआरडीए कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में असम के मूल निवासियों के बीच भूमि पट्टा वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धेमाजी जिले के जिला उपायुक्त (डीसी) नरसिंग पवार (आईएएस), जिला विकास आयुक्त, जिले के अतिरिक्त उपायुक्त, सर्कल अधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। जिला के विभिन्न अंचलों के मंडलों द्वारा कुल 2787 भूमि पट्टा आवंटन प्रमाण पत्र देने के साथ ही 4,213 आवधिक पट्टा तैयार किए गए हैं।
धेमाजी जिला प्रशासन की ओर से प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा गया कि गोगामुख के पुवाल देवरी को आज शिवसागर जिले के ऐतिहासिक जेरेंगा पथार में आयोजित भूमि पट्टा वितरण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से औपचारिक रूप से भूमि पट्टा प्रदान किया गया।
