हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘ऑनलाइन’‘हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा’ का आयोजन!

नई दिल्ली: धर्मांतर, लव जिहाद, गोहत्या, वेब सीरीज द्वारा हो रहा हिन्दू देवताओं का अपमान, मंदिरों का सरकार द्वारा अधिग्रहण, हिन्दुओं की हत्या आदि हिन्दुओं की सभी समस्याओं पर केवल एकमात्र उपाय है हिन्दू राष्ट्र की स्थापना ! इस हेतु राष्ट्रप्रेमी एवं धर्मप्रेमी हिन्दुओं का संगठन आवश्यक है । इसलिए हिन्दू जनजागृति समिति ने ‘ऑनलाइन’ हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा का आयोजन किया है । यह सभा रविवार, 21 फरवरी को सायं. 7 बजे ‘ऑनलाइन’ आरंभ होगी । इस सभा में देहली के भूतपूर्व विधायक कपिल मिश्रा, हिंन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक पू. निलेश सिंगबाळ तथा सनातन संस्था के धर्मप्रचारक आनंद जाखोटिया इन वक्ताओं का बहुमूल्य मार्गदर्शन मिलनेवाला है ।

हिंदू जनजागृति समिति हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए अविरत कार्यरत है । धर्मशिक्षा, धर्मजागृति, धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा और हिन्दू संगठन आदि समिति के कार्य की पंचसूत्री है । इसके लिए समिति द्वारा हिन्दू अधिवेशन, धर्मशिक्षावर्ग, व्याख्यान, आंदोलन, सभा आदि उपक्रम कार्यान्वित किए जाते हैं । इसके द्वारा सक्रिय संगठन बन रहा है । इन सभाओं में सर्वप्रथम दिया गया धर्माधारित हिन्दू राष्ट्र की स्थापना का नारा अब देशव्यापी हो गया है ।

हिन्दू जनजागृति समिति ने आवाहन किया है कि, ऑनलाइन होने वाली इस हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा में अधिकाधिक राष्ट्र और धर्मप्रेमी हिन्दू सम्मिलित हों ।  

‘हिन्दी’ भाषा में ‘ऑनलाइन ‘हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा’ रविवार, 21 फरवरी सायं 7 बजे होने वाली है तथा यह सभा  FaceBook और YouTube द्वारा देख सकते हैं । उसकी लिंक्स् निम्मानुसार हैं ।  

1. Youtube.com/HinduJagruti

2. fb.com/HinduAdhiveshan

3. HinduJagruti.org